यह स्कैम क्या है?
YouTube वीडियो लाइक करने, होटल रेटिंग या प्रोडक्ट रिव्यू के बदले आसान कमाई का ऑफर मिलता है। पहले कुछ टास्क में थोड़े पैसे मिलते हैं। फिर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर 'प्रीपेड टास्क' में पैसे लगाने को कहा जाता है। पैसे वापस नहीं आते।
ऐसा मैसेज आता है (उदाहरण)
Hi, we are hiring part-time. Just like YouTube videos and earn Rs 3000-8000 daily from home. No experience needed. Contact HR on Telegram @hr_priya_jobs
🚩 पहचानने के संकेत
- बहुत आसान काम के लिए बहुत ज़्यादा कमाई
- काम टेलीग्राम/WhatsApp पर, कंपनी वेबसाइट पर नहीं
- टास्क खोलने या कमाई निकालने के लिए पैसे जमा करने पड़ते हैं
✅ क्या करें
- नौकरी पाने या 'कमाई' निकालने के लिए कभी पैसे न दें।